LatestNewsNews postझारखण्ड

तिरीलबसा में भव्य टुसू पूजा पंडाल का उद्घाटन

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): तिरीलबसा गांव में गुरुवार को भव्य टुसू पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया। पंडाल का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य लालमुनि पूर्ति और मुखिया विजय सिंह देवगम ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालमुनि पूर्ति ने कहा कि टुसू पर्व हमारी पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक है और यह आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को मकर संक्रांति और टुसू पर्व की बधाई दी तथा पारंपरिक पर्वों को मिल-जुलकर मनाने की अपील की।

 

मुखिया विजय सिंह देवगम ने भी टुसू पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।

 

उद्घाटन कार्यक्रम में तिरीलबसा वार्ड सदस्य लखींद्र देवगम, उदित कुमार, राजेश कुमार, मुंडा ठाकुर सिंह पूर्ति, पूर्व सैनिक हरिचरण पड़ेया, महिला समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीणों ने टुसू पर्व को लेकर खुशी जताई और आयोजन समिति की सराहना की। आयोजन को लेकर गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा, जहां लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का संकल्प

लिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *