तिरूलडीह पुलिस का पहल , मैत्री मैच का आयोजन कर दिया कई संदेश
ईचागढ़ : तिरूलडीह पुलिस द्वारा एक अनोखा पहल करते हुए ईचागढ़ व तिरूलडीह थाना क्षेत्र के खिलाड़ियों के बीच मैत्री मैच का आयोजन कर पुलिस पब्लिक संबंध को जहां मजबूत करने का कोशिश किया गया, वहीं सीमावर्ती थाना क्षेत्र के खिलाड़ियों से खेल के माध्यम से मैत्री पूर्ण व्यवहार कर क्षेत्र में अमन चैन और खिलाड़ियों को प्रेरित करने का पहल किया गया।


कुकड़ू के चोकेगड़ीया फुटबॉल मैदान में ईचागढ एवं तिरूलडीह थाना के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता में ईचागढ टीम ने तिरूलडीह टीम को दो गोलों से पछाड़ कर विजेता बना। वहीं विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।

उप मुखिया प्रतिनिधि मनोज मछुआ ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों पड़ोसी थाना के बीच मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस पब्लिक संबंध को मजबूत करने सहित खेल के माध्यम से कइ संदेश देना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि तिरूलडीह पुलिस का यह एक अनोखा पहल है। मौके पर थाना प्रभारी अविनाश कुमार, एएसआई रंजीत प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि रामलाल सिंह मुण्डा , ग्राम प्रधान महादेव सिंह, शांति समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे।



