LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

टुंडी के रूपन पंचायत में विधायक मथुरा महतो ने किया तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास

रिपोर्ट : रोहित महतो

 

धनबाद : टुंडी प्रखंड के रूपन पंचायत अंतर्गत गर्भाडीह एवं फूलपहाड़ी गांव में तालाब जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास स्थानीय विधायक मथुरा महतो ने किया। शिलान्यास कार्यक्रम में ग्रामीणों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर कार्य की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर विधायक मथुरा महतो ने कहा कि तालाब के जीर्णोद्धार से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही ग्रामीणों को भी जल संरक्षण का लाभ मिलेगा, जिससे खेती-बाड़ी को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और किसानों की समृद्धि के लिए इस प्रकार की योजनाओं को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार और जनप्रतिनिधि मिलकर ग्रामीण इलाकों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी इस योजना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए खुशी जाहिर की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *