Newsझारखण्ड

उलीराजाबासा गांव में पिछले एक माह से ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीणों ने प्रखंड प्रमुख को सौंपा पत्र

 

खूंटपानी प्रखंड के ऊलीराजाबासा गांव के टोला मारगा साई- कोचा साई में पिछले एक महीने से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वही बुधवार को उक्त गांव के ग्रामीण खूंटपानी प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों ने प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने को लेकर एक पत्र भी सौंपा. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों विद्युत आपूर्ति विभाग चक्रधरपुर एवं जिला के उपायुक्त महोदय को भी ट्रांसफार्मर के लिए आवेदन दिया गया था. लेकिन अभी तक गांव में ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं कराया गया. प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने ग्रामीण जनता के समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के SDO को दूरभाष से संपर्क कर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया. वहीं बिजली विभाग के द्वारा 3 दिन के अंदर ट्रांसफार्मर लग जाने का आश्वासन दिया गया.मौके पर जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, प्रखंड उप प्रमुख सरिता दोंगो,दुबराज बानरा, रघुनाथ बानरा,तुराम बानरा ,विजय बानरा, विक्रम बानरा, राजेश बानरा,माझी बानरा,दिनेश बानरा, राजा बानरा, निशा जमुदा, शांति बानरा, सुमित्रा बानरा,जोबना तांती, सावित्री मालुवा, गुरुवारी बानरा,जिनगी बानरा, लक्ष्मी तांती,पार्वती तांती समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *