Newsझारखण्ड

उप विकास आयुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ   

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का शुभारंभ गुरुवार को उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह अभियान 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक पूरे जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से चलाया जाएगा।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने कहा कि जनवरी माह के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को सुरक्षा दूत के रूप में चिन्हित किया जाएगा। उन्होंने आमजनों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की तथा सड़क दुर्घटना पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मानवीय संवेदना रखते हुए हर संभव मदद करने का आग्रह किया।

मौके पर उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 की थीम “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” रखी गई है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर मौजूद ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *