उपायुक्त ने किया नीमडीह प्रखंड व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण
ईचागढ़: नीमडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय का शनिवार को जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड कार्यालय में चल रहे मनरेगा,आबुआ आवास, पीएम आवास सहित कई योजनाओं का समीक्षा किया। उन्होंने अंचल कार्यालय में खारीज दाखिल,आय , आवासीय,जाती प्रमाण पत्र समय पर करने का निर्देश भी सक्षम पदाधिकारी व अंचल कर्मीयों को दिया।



उन्होंने मनरेगा, सीडीपीओ, नजारत , आपरेट कक्ष सहित सभी विभाग के कक्षों में घुम घुम कर बारिकी से निरीक्षण किया। उपायुक्त ने सभी विभाग के खाता वहीं का भी अवलोकन किया। विभागीय अधिकारियों से एक एक योजना के संबंध में जानकारी लिया। वहीं उपायुक्त श्री सिंह ने पत्रकारों को बताया कि प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया, जिसमें वैसे कुछ त्रुटी नही मिला। उन्होंने कहा कि म्यूटेशन संबधी जानकारी लिया गया और समय पर कार्य करने का निर्देश दिया गया।

प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण के बाद उन्होंने नीमडीह प्रखंड के झीमड़ी में नव निर्मित एक लव्य विद्यालय भवन एवं स्टेडीयम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नये एक लव्य विद्यालय भवन का सभी कमरों का निरीक्षण किया।


