Newsझारखण्डसरायकेला

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

 

 

खरसावांः उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में शुक्रवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी, बाल संसद के सदस्य, साथ ही कक्षा नवम एवं दशम के सभी विद्यार्थियों ने गुरु जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को शिबू सोरेन के जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु आदिवासी, दलित और शोषित वर्ग के नेता थे। वे अपना पूरा जीवन आदिवासियों के हक और अधिकार के लिए ही लड़ते रहे।

साथ ही विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार महतो और प्रशांत कुमार प्रधान ने भी कहा कि शिबू सोरेन जी आदिवासियों के कल्याण, उनके अधिकार और उनके उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे।

उनके संघर्षों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

इस दौरान विद्यालय की शिक्षक तुषार कांति महतो, मनोज पांडे, प्रदीप कुमार महतो, प्रशांत कुमार प्रधान, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया, स्वागता सिंह, छंदा रानी माजि, लक्ष्मण कुमार साहु, संध्या प्रधान, नीलमोहन महतो, मौसमी दास, लवली कुमारी, अनीशा लकड़ा, आईसीटी इंस्ट्रक्टर युधिष्ठिर पान, छात्र अध्यापिका पूनम प्रमाणिक, सुप्रिया साहदेव आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *