Newsझारखण्ड

वार्ड 15, 16 व 17 में पूर्व मंत्री बडकुंवर गागराई का रमेश खिरवाल के समर्थन में जनसंपर्क अभियान  

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगर परिषद अध्यक्ष पद के भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल के पक्ष में शुक्रवार को वार्ड संख्या 15, 16 एवं 17 में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बडकुंवर गागराई ने किया।

इस दौरान बडकुंवर गागराई ने विभिन्न टोलों और मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और बिस्किट छाप, क्रमांक संख्या 6 पर मोहर लगाकर रमेश खिरवाल को विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान वार्ड 15 व 16 के प्रभारी मनीष राम और संजय पांडे भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। उनके साथ बूथ प्रभारी, पार्टी कार्यकर्ता और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

अभियान के दौरान महिलाओं, पुरुषों और युवाओं में उत्साह देखा गया। कई स्थानों पर समर्थकों की भीड़ उमड़ी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पर्चा वितरण कर लोगों से समर्थन और मतदान की अपील की।

 

बडकुंवर गागराई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए ऐसे प्रत्याशी को समर्थन दिया है, जिन्हें नगर की समस्याओं की समझ है और उनके समाधान की स्पष्ट योजना है। उन्होंने कहा कि रमेश खिरवाल के नेतृत्व में चाईबासा का समुचित विकास संभव है।

 

कार्यक्रम में मृदुला निषाद, प्रताप कटियार, जितेंद्र नाथ ओझा, रोशन अग्रवाल, सुशील कुमार साव, जगदीश निषाद, सुबोध प्रसाद, चीटू अग्रवाल और सोनू ठाकुर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और मोहल्ले के लोग उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर रमेश खिरवाल के समर्थन में प्रचार अभियान को आगे बढ़ाया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *