LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

वार्ड 7 में युवा जोश की एंट्री! आनंद गोराई ने घर-घर पहुंचकर मांगा समर्थन

Adityapur नगर निगम के वार्ड 7 में चुनावी माहौल अब नए रंग में नजर आ रहा है। युवा, शिक्षित और मजबूत दावेदार आनंद गोराई ने डोर-टू-डोर अभियान चलाकर सीधे जनता से संवाद किया।

 

गली-गली और घर-घर पहुंचकर उन्होंने मतदाताओं से मुलाकात की, अपनी चुनाव चिह्न की जानकारी दी और वार्ड के समग्र विकास का विजन साझा किया। आनंद गोराई ने कहा कि वार्ड 7 में बुनियादी सुविधाओं—सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और स्ट्रीट लाइट—को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

जनसंपर्क के दौरान युवाओं और बुजुर्गों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। आनंद गोराई ने भरोसा दिलाया कि वे सिर्फ चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहेंगे।

 

वार्ड 7 में अब मुकाबला दिलचस्प हो चुका है। देखना होगा कि युवा चेहरा इस बार कितना असर दिखाता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *