LatestNewsझारखण्डराजनीति

विधायक सबिता महतो को झामुमो का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई

ईचागढ़ के विधायक सबिता महतो को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। कपाली क्षेत्र के झामुमो नेता और कार्यकर्ताओं ने विधायक आवास पहुंचकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यकर्ताओं की बधाई

 

नेताओं ने इस उपलब्धि को ईचागढ़ क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया और उम्मीद जताई कि सबिता महतो के नेतृत्व में पूरे ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास और तेजी से होगा। इस अवसर पर विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

झामुमो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

 

इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य सुधीर किस्कु, काबलु महतो, ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष कित्तीवास महतो, नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष सचीन गोप समेत कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *