Newsझारखण्डसरायकेला

विधायक सविता महतो ने सड़क दुर्घटना में मृतक चांडिल निवासी कुतल कुमार का टीएमएच से कराया 80 हजार का बील माफ 

 

 

चांडिल थाना क्षेत्र के मुखिया होटल के समीप 9 अगस्त को हुई एक सड़क दुर्घटना में चांडिल कुम्हार पाड़ा निवासी कुतल कुमार, उसकी पत्नी व बच्चा घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए टाटा टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया था। ईलाज के दौरान कुतल कुमार का देहांत हो गया और अस्पताल में बकाया बील 80 हजार के करीब हो गया। स्वजनों ने अस्पताल के बील चुकाने का असमर्थता जताते हुए इसकी जानकारी विधायक सविता महतो को दी। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर 80 हजार रुपये का बील माफ कराते हुए मृतक के शव को परिजनों का सौंपा। वही इस दुर्घटना में पत्नी व बच्चे स्वस्थ हो गया है। उक्त बात की जानकारी विधायक के आप्त सचिव काबलु महतो ने दी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *