Newsझारखण्ड

विजय प्रताप को राष्ट्रीय रिफ्रेश रेफरी कोर्स के लिए कोलकाता आमंत्रित  

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा के बिरसा मुंडा अकादमी के संचालक विजय प्रताप को बंगाल ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा 26 से 28 दिसंबर को कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय क्योरगी रेफरी सेमिनार में रिफ्रेश रेफरी कोर्स के लिए आमंत्रित किया गया है।

इस अवसर पर विजय प्रताप को रिफ्रेशर कोर्स में शामिल होने का निमंत्रण मिलने पर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन, पश्चिमी सिंहभूम में खुशी का माहौल है। इस कोर्स का उद्देश्य रेफरी के ज्ञान और कौशल को अपडेट करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण प्रदान करना है।

जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी ने विजय प्रताप को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विजय प्रताप का यह निमंत्रण न केवल अकादमी बल्कि पूरे जिले के ताइक्वांडो समुदाय के लिए गर्व का विषय है।

इस कोर्स में भाग लेकर विजय प्रताप राष्ट्रीय रेफरी के तौर पर अपने कौशल को और निखारेंगे, जिससे चाईबासा और पश्चिमी सिंहभूम के युवा खिलाड़ियों को भी लाभ मिलेगा। यह घटना क्षेत्रीय खेल जगत में ताइक्वांडो को और प्रोत्साहन देने वाली

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *