Wife Murder-पति और भाभी के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग, मिलकर पत्नी को रास्ते से किया साफ़
Latehar:-लातेहार जिले के छिपादोहर में 23 तारीख को नवविवाहिता मुनिता देवी का शव फंदे से झूलता मिला था। इस मामले को लेकर लातेहार पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने आज एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या थी जिसे आत्महत्या के रूप देने की एक साजिश की गई।

इस संबंध में पूरी जानकारी देते हुए एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि है कि इस मामले को लेकर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बरवाडीह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसनें त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त के घर पर छापामारी किया। छापामारी कर प्राथमिकी अभियुक्त को अपने हिरासत में लेकर कडाई से पुछताछ किया गया जिसके पश्चात इस कांड का प्राथमिकी अभियुक्त मृतिका के पति मनरुप कुमार सिंह ने बताया कि उसने अपनी भाभी कलावती देवी उर्फ सुनैना देवी के साथ मिलकर अपनी पत्नी को दुपट्टा से गला घोटकर हत्या करने के पश्चात शव को आत्महत्या के रुप देने के लिए उसी दुपट्टा का फंदा बनाकर घर में लगे पाटन में टांग दिया।
आगे मृतिका के पति ने बताया कि उसका अपनी भाभी कलावती देवी उर्फ सुनैना देवी के साथ करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतिका ने दोनों को कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देख ली थी और वह बार- बार इसका विरोध करती थी इसी कारण मृतिका के पति ने अपनी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग के बीच रोड़ा बन रही पत्नी को रास्ते से हटाने का योजना बनाया था। छापामारी गठित टीम के द्वारा अग्रीम कार्रवाई करते हुए विधिवत रुप से कांड के दोनों प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


