LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

100 दिन की लूट एक दिन की छूट, बीजेपी का चुनावी स्कीम- राकेश पति

राजनगर प्रखंड के कुजू पंचायत में झामुमो के कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश रैली, लगाया संविधान ज़िंदाबाद -बीजेपी की तानासाही नहीं चलेगा का नारा

Saraikella/Rajnagar:- प्रखंड उपाध्यक्ष राकेश पति के नेतृत्व में आज कुजू पंचायत में बीजेपी के ख़िलाफ़ आक्रोश रैली निकाला गया। इस दौरान पंचायत वासियों ने जमकर नारा लगाया, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ज़िंदाबाद, सीएम चंपई सोरेन ज़िंदाबाद, बीजेपी की तानासाही नहीं चलेगी, संविधान ज़िंदाबाद।

मौक़े पर प्रखंड उपाध्यक्ष राकेश पति ने बताया कि ये झारखंड की सरज़मीं वीरों की ज़मीन है यहाँ भगवान बिरसा मुंडा, फूलो झानो, चाँद भैरव, सीधो कान्हों जैसे वीरों ने अपनी सहादत दी है। दिसोम गुरु शिबू सोरेन ने
अपनी जीवन इस राज्य के लिए दे दी लेकिन उन्होंने समझौता नहीं की। उनके सुपुत्र हेमंत सोरेन कैसे समझौता कर लेते, कैसे अन्याय के साथ देते इसलिए उन्होंने लड़ना जेल जाना स्वीकार किया।

आगे उन्होंने कहा हम आज भी लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। जन-जन तक हम पहुँचेंगे और ये बतायेंगे किस तरह बीजेपी संविधान को ख़त्म करने में लगी है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने क्या नहीं किया बजुर्गों को पेंशन, बच्चों को क्रेडिट कार्ड, स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, ग्रामीण गाड़ी योजना इत्यादि। लिस्ट लंबी है और यही लिस्ट देखकर बीजेपी घबरा गई और केंद्र की एजेंसियों का इस्तेमाल कर उनको सलाख़ों के पीछे भेजा। झारखंड की 3.5 करोड़ जनता जान चुकी है इसबर कोई स्कीम काम नहीं आएगा। कमल का तीर से शिकार होगा और हाथों से मसला जाएगा।
हिंदू कार्ड खेल कर बीजेपी बुरी तरह फ़स गई है आज सभी जाती धर्म के लोग परेशान है। 400 का सिलिंडर 1200 कर 5 साल तक लूटा गया और अभी दिवाली का ऑफर की तरह 100-200 का छूट दिया जा रहा है। याद रखिए फिर बीजेपी को वोट दिए तो 2000 का पार होगा सिलिंडर। इलेक्ट्रोल बॉण्ड से किस देश से बीजेपी को पैसा आया हिसाब कहा है मोदी जी। देश को बताना होगा। विकास की बात करते है बीते 10 साल में गुजरात में 12 नए पुल गिर गए 40 प्रतिशत कमीशन का पुल का हालत देश ने देखा। स्वच्छ भारत की बात करते है मोदी जी आपका सोचालय का इस्तेमाल सौच के लिए नहीं बकरी बांधने के लिए किया जा रहा है, 2 इंच छत के नीचे कौन अपनी जान जोखिम में डालकर सौच में बैठेगा। सारा हिसाब होगा और जोड़-घाटाओ जनता करेगी।

मौक़े पर अजय बारदा, राम सिंह बारीक, राम गोप, घासी राम गोप, बाघों हेमब्रम, बासु सिंगदेव, मनोज खण्डियत, होली खुंभकार, डॉक्टर गागराई, घासी खुंभकार समेत काफ़ी संख्या में कार्यकर्ता मोजूद रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *