EntertainmentLatestNewsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

आदित्यपुर में टुसू मेले का आयोजन, झूमर नाच ने लोगों को झूमने पर मजबूर किया

आदित्यपुर के जुलुमटांड मैदान में रविवार को विशाल टुसू मेले का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अन्य राज्यों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। मेले में पारंपरिक पाता नाच, बुढ़ी गाड़ी नाच और टुसू नाच ने लोगों को आकर्षित किया।

 

जेएलकेएम पार्टी के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो और प्रेम मार्डी मौजूद थे। 

मेले के दौरान अलग-अलग श्रेणियों में 13 विजेताओं को आकर्षक इनाम दिए गए। इसमें प्रथम विजेता को 21 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। ओडिशा से आए झूमर ग्रुप ने अपने झूमर नाच से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

 

इस अवसर पर पूर्व सांसद स्व सुनील महतो की मां खांदो देवी, पूर्व पार्षद अभिजीत महतो, कमिटी के अध्यक्ष लख्खीपदों महतो और कई अन्य लोग मौजूद रहे। यह मेला जुलुमटांड सातबोहनी एकता मंच द्वारा आयोजित किया गया था।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *