कांड्रा में कार-बाइक की सीधी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पदमपुर स्थित टोल प्लाजा के समीप मोड़ पर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक बाइक सवार गम्हरिया से कांड्रा की ओर जा रहा था, जबकि कार विपरीत दिशा से आ रही थी। टोल प्लाजा के पास मोड़ पर दोनों वाहनों की सीधी भिड़ंत हो गई।
घायल युवक की पहचान डुमरा निवासी राहुल मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स में कार्यरत है और ड्यूटी से लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

