Newsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

JBKSS Republic Day Celebrationझारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय सदस्यों ने दिया झंडे को सलामी

रिपोर्ट- दीपक महतो
सरायकेला:- 75वे गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर खांकड़ा मोड़ स्थित झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति, जिला कार्यालय में केन्द्रीय उप महासचिव सिरजन हैबुरु, केन्द्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो एवं केन्द्रीय महा मंत्री नवीन महतो के द्वारा संयुक्त रूप से झण्डातोलन किया गया।

इस मौक़े केन्द्रीय महा सचिव सिरजन हैबुरु ने कहा आज ही के दिन संविधान का जन्म हुआ, और JBKSS को ताक़त संविधान से ही मिलती है।आज के दिन हम सभी JBKSS के सदस्य गाँव-गाँव गली-गली झण्डातोलन में जा रहे है और टाइगर की विचार धारा पहुँचाने का काम कर रहे है, इस मौक़े पर हम राज़्यवासियों को ये भरोसा दिलाते है कि हम पूँजीपतियों के हाथ से ताक़त छीनकर आम जनता को देंगे।

वहीं केन्द्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो ने संबोधन में सभी को सुभकामनाएँ दी साथ ही JBKSS के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मारडी को जेल से अब तक नहीं रिहा कर पाने का खेद व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा प्रेम मारडी को रिहा करवाने के लिए हम हाईकोर्ट तक जाएँगे।

मौक़े पर नवीन महतो, सुनील महतो, बिदेश्वर महतो समेत JBKSS के कई सक्र्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *