बलियासाई पुल के नीचे गिरा अनियंत्रित ट्रक, चालक व महिला गंभीर रूप से हुए घायल

राजनगर – हाता -चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 220 पर बलियासाई पुल में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया। जिसमें चालक व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को एमजीएम जमशेदपुर रेफर किया गया। घठना बीती देर रात लगभग साढ़े नौ बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा तेज रफ्तार ट्रक (जेएच 05 सीडब्ल्यू 2350) हाता से चाईबासा की ओर जा रही थी। ट्रक जैसे ही बलियासाई पुल पर पास पहुंचा सामने से आ रही अन्य वाहन को देख चालक ट्रक से अपना नियंत्रण खो बैठे और पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए ट्रक नीचे नाला में गिर गया। वहीं ट्रक चालक अर्जुन यादव बिहार के सिकरा के रहने वाले हैं। जबकि ट्रक पर सवार महिला राजनगर के महेशकुदर गांव की पार्वती सरदार हैं। दुर्घटना में पार्वती सरदार गंभीर रूप से घायल हुई थी और बेहोशी के हालात में ही अस्पताल लाई थी।
