HealthLatestNewsझारखण्ड

नकली दवाइयों के खिलाफ झारखंड सरकार की बड़ी कार्रवाई

झारखंड सरकार ने नकली दवाइयों के कारोबार पर नकेल कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

सरकार ने 300 महत्वपूर्ण दवाओं के लिए क्यूआर कोड अनिवार्य कर दिया है, जिससे नकली दवाओं की पहचान आसान हो जाएगी। क्यूआर कोड हर दवा की असली पहचान, निर्माता, बैच नंबर, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी तारीख की जानकारी देगा।

 

दवा दुकानों को सख्त निर्देश दिया गया है कि बिना रजिस्ट्रेशन वाली कोई दवा न बेची जाए। बिना वैध डॉक्टर की पर्ची के कफ सिरप बेचना अब अपराध माना जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

सरकार ने ड्रग इंस्पेक्टरों को भी निर्देश दिया है कि वे पूरी ईमानदारी से जांच करें और नकली दवा मिलने पर सीधे कार्रवाई करें। जल्द ही दुमका, रांची, जमशेदपुर और पलामू में अत्याधुनिक फूड और मेडिसिन टेस्टिंग लैब स्थापित किए जाएंगे।

 

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी बड़े मॉल, होटल और रेस्टोरेंट में बिक रहे फूड प्रोडक्ट्स की जांच होगी और मिलावट, एक्सपायरी और गुणवत्ता की अनदेखी करने वालों पर छापेमारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *