झारखण्डधर्मसरायकेला

मोहर्रम को ले राजनगर थाना में हुई शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण त्योहर मनाने का निर्णय 

 

सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर : 

थाना प्रभारी 

 

मोहर्रम जुलूस के दौरान बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

 

 

राजनगर :-आगामी 17 जुलाई को होने वाली मोहर्रम त्योहार को लेकर राजनगर थाना परिसर में आज शनिवार को शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी अमिश कुमार की अध्यक्षता में की हुई। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों को थाना प्रभारी ने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन से अवगत कराया।

थाना प्रभारी ने राजनगर के एक मात्र मुस्लिम गांव शोभापुर में मोहर्रम को लेकर होने वाले आयोजनों की जानकरी बैठक में उपस्थित मुस्लिम अंजुमन कमेटी शोभापुर के नायब सदर शेरे मोहम्मद से ली। थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व त्योहार किसी भी समुदाय का हो आपसी तालमेल और भाईचारे के बीच मनाना चाहिए। राजनगर शांतिप्रिय क्षेत्र है। यहाँ वर्षों से लोग शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से एक दूसरे के त्योहारों को मनाते आ रहे हैं। फिर भी हमारे लिए सतर्कता जरुरी होता है।

सतर्कता से ही आने वाली किसी मुसीबत को टाला जा सकता है। इस दौरान थाना प्रभारी अमिश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। अपील करते हुए कहा कि आपके सोशल मीडिया प्लेटफार्म में यदि कोई भ्रामक खबर या समुदाय विशेष के खिलाफ कोई आपत्तिजनक पोस्ट जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है, वैसे पोस्ट को आगे न बढ़ाते हुए तुरंत डिलीट करें। ताकि इसका प्रसार को रोका जा सके। साथ ही विधि व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की समस्या आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा, हीरालाल सतपथी, नेम्बू प्रधान, शेर मोहम्मद, बीजू बास्के, चतुर्भुज प्रधान, पप्पू राय (20 सूत्री सदस्य ), रामरातन महतो सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *