LatestNewsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

Big Breaking- CM Hemant Soren arrested -झारखंड के CM हेमंत सोरेन को ईडी ने किया गिरफ्तार

राँची- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी गुरुवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे से पूछताछ कर रही थी, जमीन घोटाला मामले में करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है। बता दें कि दोपहर 1 बजे 10 गाड़ियों में सवार होकर भारी सुरक्षा के बीच ईडी अधिकारी सीएम आवास पूछताछ के लिए पहुंचे थे। इसके बाद सीएम हेमंत से लंबी पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी हो गई है।

ज्ञांत हो की तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जय ललीता के बाद हेमंत सोरेन दूसरे ऐसे सीटिंग मुख्यमंत्री है जिनकी गिरफ्तारी हुई है। गौरतलब है कि जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन से ईडी की टीम दूसरी बार पूछताछ करने के लिए आज पहुंची थी। इससे पहले 20 जनवरी को भी सीएम से लंबी पूछताछ हुई थी।
नए मुख्यमंत्री सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन होंगे। चंपई सोरेन के साथ सभी 42 विधायक राज भवन के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की माने तो ईडी के अधिकारियों ने गिरफ्तारी से पहले ही मुख्यमंत्री को इस बात की सूचना दे दी गई थी कि उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद मुख्य सचिव एल खियांग्ते और डीजीपी अजय सिंह भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद अब मामला काफी टेढ़ा हो गया है। झारखंड सरकार संकट में आ गई है। माना जा रहा है कि विधायकों को अब राजभवन ले जाया जाएगा और जल्द ही नए मुख्यमंत्री का ऐलान होगा। दूसरी तरफ सूत्र बताते हैं कि राजभवन से विधायकों के लिए आज समय नहीं मिलेगा।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *