LatestNewsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

BIG Breaking- MLA Lobin Hembram Big announcement- JMM को बड़ी राहत, चम्पाई सोरेन सरकार को समर्थन देने का विधायक लोबिन हेंब्रम ने किया ऐलान

Ranchi- पार्टी से रूठे लोबिन हेंब्रम के इस एलान से झारखंड विधानसभा में विश्वास मत से पहले चम्पाई सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को बड़ी राहत मिली है।
फ्लोर टेस्ट से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक लोबिन हेंब्रम की नाराजगी की चल रही खबरों के बीच उन्होंने चम्पाई सोरेन सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है। लोबिन ने रांची स्थित आवासीय परिसर में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पत्रकारों को यह जानकारी दी हैं, उन्होंने चम्पाई सोरेन सरकार के गठन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस सरकार को मेरा समर्थन रहेगा।

लोबिन हेंब्रम के इस एलान से झारखंड विधानसभा में विश्वास मत से पहले चम्पाई सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, उन्होंने सरकार के सामने कई मुद्दे भी रखे हैं। लोबिन ने कहा कि झारखंड में शराबबंदी होनी चाहिए। गुरुजी सारे मजहब के लोगों को शराब से दूर रहने की नसीहत देते रहे हैं। लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि पेसा एक्ट झारखंडियों का मूल कवच है। इसे भी लागू किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एसपीटी और सीएनटी लागू नहीं हो सका। झारखंड में आज इसे ताक में रखकर जमीन का अधिग्रहण हो रहा है। ग्रामसभा के बगैर शेड्यूल एरिया में खदान चल रहे हैं। जमीन का अधिग्रहण भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में विस्थापन आयोग का गठन हो। साथ ही आदिवासी-मूलवासी की जमीन की खरीद-बिक्री मामलों के लिए स्पेशल कोर्ट बनाने की भी मांग की है।

बता दें कि झामुमो से नाराज चल रहे लोबिन हेंब्रम पार्टी से नाता तोड़ लेने की धमकी दे चुके थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *