JamshedpurNewsझारखण्ड

महिंद्रा XUV 3XO Revx का भव्य लॉन्च, जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा साहू दास रहीं मुख्य अतिथि

 

 

जमशेदपुर, बिष्टुपुर:

बिष्टुपुर स्थित बालाजी ऑटोवर्क्स में महिंद्रा कंपनी के नवीनतम मॉडल XUV 3XO Revx का भव्य लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जमशेदपुर की लोकप्रिय विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू दास रहीं, जिन्होंने अपने पति के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

 

इसके बाद दोनों ने मंच पर मौजूद रहकर नए मॉडल XUV 3XO Revx का अनावरण किया और कार से पर्दा हटाया। कार्यक्रम में ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग, महिंद्रा डीलरशिप के प्रतिनिधि, ग्राहक और मीडिया के लोग मौजूद रहे।

महिंद्रा का यह नया मॉडल अत्याधुनिक तकनीक, शानदार डिजाइन और उन्नत फीचर्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि XUV 3XO Revx सुरक्षा के सभी मानकों पर खरा उतरता है और हर आयु वर्ग के ग्राहक को ध्यान में रखकर इसे डिजाइन किया गया है।

 

कार्यक्रम के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू दास ने कहा कि, “जमशेदपुर में इस तरह के अत्याधुनिक वाहन का लॉन्च होना शहर के लिए गर्व की बात है। महिंद्रा जैसी विश्वसनीय कंपनी का यह मॉडल युवाओं और परिवारों दोनों के लिए उपयुक्त है।”

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *