पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी का घाटशिला में किया गया जोरदार स्वागत
घाटशिला : स्वामी विवेकानंद जी द्वारा विश्व धर्म सम्मेलन में दिए गए ऐतिहासिक भाषण के 130 वर्ष बाद पूर्वी भारत के एक बेहद प्रतिभाशाली झारखंड की राजनीति के सबसे चर्चित चेहरे में से एक लंदन से उच्च शिक्षा प्राप्त पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षडंगी को उनके उत्कृष्ट मानवीय प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित अमेरिका के शिकागो में अंतर्राष्ट्रीय यूथ आइकन अवार्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इस क्रम में रविवार को घाटशिला आगमन पर घाटशिला स्टेशन सुभाष चौक तथा मऊभंडार चौक में युवा कार्यकर्ता के द्वारा बुके, माला तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर कुणाल षाडंगी को सम्मानित किया गया.

इस कार्यक्रम को जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला दे, उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, गजेंद्र सिंह, मधुर अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा हीरा सिंह, आजाद बेरा, उज्वल सेन, मनीष बाल्मीकि, गोपाल अग्रवाल, पदसारथी हलधर, शंकर कालिंदी, चितरंजन पात्र, रूपेश चौहान सुजन मन्ना, अजय राज, विक्रम साव, हर्ष शुक्ला, हिमांशु मिश्रा, सूरज लामा, सुरेंद्र सिंह, बीजू मिश्रा, तुषार पातर, सुमन शिट, रमेश गिरी, कौसल सिंह, कौशिक सिन्हा, गुडडू, अमर भगत, धोरेनी गोप, अरुण गोप एवं सम्मानित कार्यकर्ता गण भारी से भारी संख्या में उपस्थित हुए.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


