AJSU Party get together- युवाओं में राज्य की तकदीर बदलने और इसे सवारने की क्षमता है- सुदेश महतो
Ranchi- राज्य की राजनीति में सकारात्मक बदलाव के लिए युवाओं की भागीदारी आवश्यक है। युवाओं में राज्य की तकदीर बदलने और इसे सवारने की क्षमता है। बस जरूरत हैं इन्हें सार्वजनिक मंच प्रदान करने का। आजसू पार्टी जनता की सेवा करने और युवाओं को राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का एक सशक्त मंच है। उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने उनके कांके स्थित आवसीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान कही।

मिलन समारोह में पार्टी के केंद्रीय सदस्य राजू नायक के नेतृत्व में रांची के सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की।
युवाओं का आगमन राज्य की उन्नति के लिए शुभ संकेत -सुदेश कुमार
मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राजनीति में युवाओं का आगमन राज्य की उन्नति के लिए शुभ संकेत है। आजसू पार्टी में युवा जोश और वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का अनुकूल समावेश है। राज्य सरकार ने युवाओं को नियुक्ति के नाम पर ठगा है। राज्य के युवा सत्ता बदलाव के लिए आतुर हैं। युवा शक्ति के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की जिम्मेदारी है हमारी है। इसके लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। युवाओं के हक और अधिकार की लड़ाई हमनें लड़ी है और आगे भी लड़ेंगे।
इन्होंने ली सदयस्ता : संदीप राम, अजीत महली, दीपक गोप, रमेश कुमार साहू, सुनील साहू, ऋतिक महली, निखिल राम, रवि महतो, कर्मा राम, राजेश लोहरा, शिवा साहू, बबलू राम, विशाल बराईक समेत कई युवाओं ने पार्टी का दामन थामा।
मौके पर रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो, महिला जिला अध्यक्ष बीना देवी तथा डॉ. सुधीर यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


