कापागोड़ा में अज्ञांत वाहन के टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल, टीएमएच रेफर, पहुंची पुलिस
घाटशिला / से सिद्धार्थ आनंद की रिपोर्ट

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के कापागोड़ा ओवर ब्रिज के समीप रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोग एवं पुलिस की मदद से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया.
जहां डॉ शिप्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद टीएमएच रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि चाकुलिया निवासी कमलेश कुमार गिरि अपने घर चाकुलिया जाने के क्रम में घायल हो गए. जिससे शिर व चेहरे में काफी चोटे लगी है. इसकी सूचना मिलते ही जिला पार्षद कर्ण सिंह व घाटशिला थाना के एसआई रोशन खाखा दल बल के साथ पहुंच कर मामले की जानकारी ली.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


