LatestNewsझारखण्डसरायकेला

Palgam Navkunj- पालगम में आज से राधा गोबिंद नाम नवकुंज, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Chandil- प्रखंड के पालगम के सोना जाहिरा मैदान में आज से नवकुंज का आयोजन किया गया है। संयुक्त धुनाबुरु एवं मातकमडीह द्वारा आयोजित नवकुंज में 5 फरवरी से नौ दिनों तक नौ अलग – अलग मंदिरों में राधा गोबिंद नाम का अखंड कीर्तन होगा। इसके पूर्व रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

नवकुंज में 13 फरवरी को जागरण रात्रि तथा अगले दिन 14 फरवरी को नगर कीर्तन एवं भोग वितरण किया जाएगा।

रविवार को नवकुंज का कलश स्थापना हुआ, इस कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में शामिल भाजपा जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई ने अपने समर्थकों के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होना चाहिए। धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन से सभी लोग एक स्थान पर जुटते हैं और धर्म का उद्घोष होता है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *