ग्राम सभा का उपेक्षा कर योजना देने के खिलाफ अनशन शुरू
सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को ग्राम प्रधान महासभा की ओर से अनिश्चितकालीन अनशन का शुभारंभ किया गया ।

पारगामा के ग्राम प्रधान बासुदेव महतो के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन आमरण-अनशन किया जा रहा है। एक सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश गोप के अनुपस्थिति में प्रधान लिपिक को एक ज्ञापन सौंप कर फर्जी ग्राम सभा कर पारित किया गया कार्यो पर रोक लगाते हुए ग्राम सभा में पारित आबुआ आवास के लाभूकों का चयन करने, ग्राम सभा द्वारा पारित विरसा सिंचाई कुप को स्वीकृति प्रदान करने, बिचौलिया प्रथा पर अंकुश लगाने का मांग किया गया था।
ज्ञापन में कहा गया था कि ग्राम प्रधान एवं ग्राम सभा का उपेक्षा कर विरसा सिंचाई कूप निर्माण कार्य किया जा रहा है जो गलत है। मांगे नहीं माने जाने पर अनशन करने की चेतावनी भी दिया गया था। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज से अनशन शुभारंभ किया गया। ग्राम प्रधान बासुदेव महतो ने कहा कि ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम सभा में विरसा सिंचाई कुप के लिए लाभूकों का चयन किया गया था और समय पर ही प्रखंड कार्यालय को ग्राम सभा द्वारा पारित सुचि दिया गया था, मगर बिचौलिया के इशारे पर ग्राम सभा का उपेक्षा कर अन्य लाभूक बनाकर स्वीकृति दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा का उपेक्षा कर आबुआ आवास लाभूक गलत तरीके से किया गया है। उन्होंने कहा कि जो ग्राम सभा से योग्य लाभूकों का चयन किया गया है उसे हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि जो भी योजनाएं बनाई जाती है वे ग्राम सभा में पारित कर ही किया जाय , फर्जी ढंग से ग्राम सभा दिखाकर योजना पारित करने पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों से चयन का सत्यापन कराया जाय और रैयती जमीन दिखाकर सरकारी जमीन पर योजना बनाने वाले पर ग्राम प्रधानों से जानकारी लिया जाय । उन्होंने कहा कि तीन सुत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन किया जा रहा है। मौके पर ग्राम प्रधान बासुदेव महतो, अशोक साव,सुसेन कुमार महतो, महादेव सिंह, शंकर सिंह मुण्डा, हिमांशु सिंह,कालोवरण सिंह मुण्डा, पद्म लोचन गोप, रविन्द्र नाथ प्रामाणिक ,काबलु योगी सहित सैकड़ों महिला पुरूष उपस्थित थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


