Chief Minister Champai Soren came Seraikela: CM बनने के बाद पहली बार चंपई सोरेन पहुँचे सरायकेला, बिरसा चौक और कांड्रा मोड में हुआ भव्य स्वागत, उमड़े कार्यकर्ता
Saraikella-: राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मंगलवार शाम को सरायकेला जिला पहुंचे। जहां बिरसा चौक एवं कांड्रा मोड में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।
सर्वप्रथम मुख्यमंत्री का काफिला सरायकेला मुख्यालय पहुँचा यहां स्थापित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर सीएम ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद दोनों हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सरायकेला पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगो ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री को लोगो ने गुलदस्ता, बुके व माला से भर दिया। सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गयी योजनाओं को गति देकर झारखंडवासियों के जीवनस्तर में बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा. सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि सरकार यहां के सभी वर्ग के लोगों को हक-अधिकार देने का काम करेगी. हमारा प्रयास होगा कि राज्यवासियों के जीवनस्तर में सकारात्मक बदलाव ला सकें.

सुरक्षा का किया गया था पुख्ता इंतजाम
झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन के सरायकेला कार्यक्रम को लेकर कार्यकत्ताओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।डीसी रविशंकर शुक्ला व एसपी डॉ विमल कुमार ने गुलदस्ता दे कर सीएम चंपाई सोरेन का स्वागत किया।सीएम के कार्यक्रम को लेकर बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई की गयी थी। इस दौरान पूरा क्षेत्र मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जिंदाबाद व जय झारखंड के नारों से गूंज उठा।
मौके पर सनद आचार्य,बड़बाबू सिंहदेव,लीपु मोहंती,दिनेश सथुआ,बासुदेव महतो,दाशरथी परीछा व सुधीर महतो समेत अन्य उपस्थित थे।
कांड्रा मोड़ में कार्यकर्ताओं का किया अभिवादन

मुख्यमंत्री का काफिला कांड्रा मोड पहुंचते ही कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा, मुख्यमंत्री का स्वागत करने महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं में होड़ मची रही, इस दौरान मुख्यमंत्री के सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से गम्हरिया प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह झामुमो जिला उपाध्यक्ष राम हांदसा ,केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, रामदास टुडू ,झामुमो जिला सदस्य राजेश भगत ,जिला उपाध्यक्ष अमित महतो,डुमरा पंचायत मुखिया पियो हांसदा ,जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, वरिष्ठ नेता सचिन महतो, केंद्रीय सदस्य रंजीत प्रधान, दीपक मंडल, परमेश्वर प्रधान ,बुबई शर्मा ,सुभाष करवा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


