सीएम चंपाई के आप्त सचिव गुरुप्रसाद महतो के पिता का निधन
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के आप्त सचिव गुरूप्रसाद महतो के पिता रिटायर्ड टिस्कोकर्मी राधा गोविंद महतो का 86 वर्ष की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया. मंगलवार की देर शाम सरायकेला – खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत ईटागढ़ पंचायत के वैष्टमडीह अपना निवास स्थान में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

स्व. महतो अपने पीछे पांच पुत्र व एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये. उनके निधन की खबर पर झामुमो नेता व विधायक प्रतिनिधि सनत आचार्य, जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो,सचिन महतो आदि ने शोक प्रकट किया है.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


