Newsझारखण्ड

मधुसूदन विद्यालय के संस्थापक सह समाजसेवी श्याम सुंदर महतो के श्राद्धकर्म में शामिल हुए खरसावां विधायक दशरथ गागराई, दी श्रद्धांजलि 

 

चक्रधरपुर स्थित मधुसूदन विद्यालय के संस्थापक सह समाजसेवी श्याम सुंदर महतो के श्राद्धकर्म में खरसावां विधायक दशरथ गागराई व उनकी पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई शामिल हुए. इस दौरान दिवंगत समाजसेवी श्याम सुंदर महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से पुण्यत्मा की शांति एवं शोक संतृप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की. विधायक दशरथ गागराई व उनकी पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई ने दिवंगत की पत्नी और बेटे से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें ढांढस बंधाया.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *