JamshedpurNewsझारखण्ड

हाता व हल्दीपोखर के छठ घाटों की हुई सफाई, आकर्षक ढंग से की गई सजावट

 

पोटका: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर हाता एवं हल्दीपोखर के छठ घाटों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड के सीएसआर विभाग, स्थानीय लोगों एवं हल्दीपोखर की मुखिया देवी कुमारी भूमिज के सहयोग से घाटों की सफाई की गई।

 

इस अभियान में कोवाली थाना प्रभारी अमित चौधरी के नेतृत्व में थाना के पदाधिकारियों एवं जवानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सफाई के बाद छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, ताकि छठ व्रतियों को पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

कंपनी के सीईओ सत्यानंद झा ने कहा कि कंपनी की ओर से प्रत्येक वर्ष सीएसआर के तहत छठ घाटों की सफाई का अभियान चलाया जाता है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ छठ महापर्व मना सकें।

Share this news