Newsझारखण्डसरायकेला

रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट-5 में विश्व पर्यावरण दिवस पर 105 पौधों का रोपण

 

कोलाबीरा : विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट-5, कोलाबीरा परिसर में गुरुवार को वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” के अनुरूप कंपनी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए 105 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही कर्मचारियों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) शक्ति सेनापति, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ) भूपेंद्र लोधी एवं प्लांट हेड कृष्ण कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

 

इस अवसर पर शक्ति सेनापति एवं भूपेंद्र लोधी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली और संगठनात्मक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

 

प्लांट हेड कृष्ण कुमार झा ने कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश है। उन्होंने कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के अंत में एचआर हेड सत्यरंजन खटुआ ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे अभियान कर्मचारियों में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।

 

वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व ईएचएस हेड नवीन सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में आदित्य प्रकाश, सत्य प्रकाश गुप्ता, ललन सिंह, तपस पाल, आजाद महतो, राजकमल एवं पुरुषोत्तम सिंहदेव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इनमें कुलदीप सिंह, रणवीर सिंह तोमर, मृत्युंजय सिंह, सुधीर सिंह, अनुप कुमार, अटल मिश्रा, प्रणव साहा, रवि कुमार, देवानंद राय, भावेंद्र झा, रवींद्र यादव, संतोष तिवारी, उज्ज्वल पात्रा, राकेश सिंह, रजनी कुमारी, धर्मवीर कुमार, मनीष कुमार एवं अभिजीत झा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Share this news