करम पूजा के शुभअवसर पर एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न
सरायकेला-खरसवां (चांडिल):- प्रकृति के उपासक करम पुजा के शुभअवसर पर चांडिल प्रखंड के रोयाडीह स्कूल मैदान मे एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । फाइनल खेल मे खिलाडियो से परिचय प्राप्त करते हुए समाजसेवी सह झामुमो केन्द्रीय सदस्य सुधीर किस्कू जी ने कहा खिलाडी अगर खेल की भावना से खेले तो ग्रामीण प्रतिभा मे भी खेल के जगत मे अपनी प्रतिभा को निखार सकते है।फुटबॉल प्रतियोगिता जैसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है। करम पूजा प्रकृति के उपासक का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। साथ मे करम पूजा की भी उपस्थित लोगो को शुभकामनाए व्यक्त किए और विजेता टीमो को पुरस्कृत किए। इस मौके पर मुखिया कुनाराम मांझी, हाडीराम उरांव,ज्योति उरांव,लालमोहन उरांव, कमिटी के पदाधिकारीगण गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित थे ।



