विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर एकदिवसीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
जमशेदपुर विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर जमशेदपुर रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मेगा ब्लड डोनशन कैम्प का आयोजन किया गया, इसके उद्घाटन सत्र मे धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी समेत शहर के कई गरमान्य अतिथि उपस्थित रहे, द्वीप प्रज्वलित कर इसका शुभारम्भ किया गया, वहीँ तमाम अतिथियों ने रक्तदाताओं को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया, रेड क्रॉस जमशेदपुर के सदस्य विकास सिंह ने कहा की रक्तदान ही महादान है, जिसका निर्माण मानव शरीर मे ही हो सकता है और यही एक मात्र चीज है उन्होंने कहा की रक्तदान जैसे पुनीत कार्य मे सभी को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए.

समाज के लोग एवं जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर चंद्रवंशी समाज विकास समिति के संरक्षक ज्योति कुमार ने बताया कि प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों तक रक्त पहुंच कर समाज में रक्त की कमी को दूर किया जाता है. उन्होंने बताया कि चंद्रवंशी समाज द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं. जिसमें सामूहिक विवाह, चिकित्सकीय सुविधा, बच्चों के शिक्षा की व्यवस्था करना आदि मुख्य रूप से शामिल है .इन्होंने बताया कि चंद्रवंशी विकास समिति जमशेदपुर एवं सरायकेला जिले में कार्यरत है.
बाईट- विकाश सिंह, समाजसेवी

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


