कोटशिला: कुड़मी समाज के रेल टेका आंदोलन के जेल और लाठीचार्ज पीड़ितों से आजसू नेताओं की मुलाकात
कोटशिला (पश्चिम बंगाल), 23 सितंबर 2025: कुड़मी समाज के रेल टेका आंदोलन के दौरान जेल गए आंदोलनकारियों और पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए लोगों के परिवारजनों से आजसू पार्टी ने आज पार्टी कार्यालय में मुलाकात की।


आंदोलनकारियों के साथ गांव जाकर मिलना पार्टी की प्राथमिकता थी, लेकिन पश्चिम बंगाल पुलिस ने उन्हें गांव तक जाने की अनुमति नहीं दी, जिसके चलते केवल पार्टी कार्यालय में ही कुछ पीड़ितों से मुलाकात संभव हो सकी।

आजसू पार्टी के अनुसार, शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे 51 निर्दोष लोगों को जेल भेजा गया, जबकि पुलिस लाठीचार्ज में कई लोग घायल हुए हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश महतो, पूर्व विधायक श्री लंबोदर महतो और अन्य आजसू पदाधिकारी मौजूद थे।

