कुकड़ू में अवैध बालू के खिलाफ कार्रवाई, 5 हजार सीएफटी बालू जब्त
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू उत्खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार, 21 अगस्त को कुकड़ू अंचल और तिरुलडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 हजार सीएफटी बालू जब्त किया है।

यह कार्रवाई तिरुलडीह थाना क्षेत्र के डांटम जंगल इलाके में की गई। अंचल अधिकारी कुकड़ू अभय कुमार द्विवेदी और तिरुलडीह थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से जमा किए गए बालू को जब्त किया।
प्रशासन के अनुसार, जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। नदियों और अन्य संभावित क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध बालू उत्खनन, भंडारण या परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और अवैध खनन की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


