LatestNewsझारखण्डराजनीति

गुमला में आदिवासियों की जमीन बचाने को लेकर आंदोलन, देवेन्द्रनाथ महतो के नेतृत्व में शांतिपूर्ण वार्ता के बाद अस्थायी स्थगन

आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए गुमला में आयोजित ‘जमीन बचाओ’ आंदोलन को जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष और आंदोलनकारी नेता देवेन्द्रनाथ महतो ने नेतृत्व किया। रैयत प्रतिनिधिमंडल और गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद आंदोलन को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया।

 

देवेन्द्रनाथ महतो ने कहा कि भारत माला परियोजना के तहत एनएच-43 सड़क चौड़ीकरण ग्राम सभा की सहमति के बिना आदिवासियों की उपजाऊ जमीन पर दबाव डाल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय राजस्व अधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और निर्माण कंपनी ने निजी स्वार्थ के कारण तय मार्ग छोड़कर डायवर्ट किया, जिससे 19 मौजा की हजारों एकड़ बहु-फसलीय जमीन प्रभावित हो रही है।

 

महतो ने स्पष्ट किया कि गुमला जिला अनुसूचित क्षेत्र है और बिना पारंपरिक ग्राम सभा की अनुमति कोई विकास कार्य नहीं किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गजट के अनुसार सड़क चौड़ीकरण नहीं किया गया तो आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “जान देंगे, लेकिन आदिवासियों की जमीन किसी के गलत प्रयास से नहीं जाएगी।”

 

आंदोलन में महासचिव पंचम एक्का, युवा मोर्चा नेता शनि संदीप तिग्गा, जिला सचिव सलीन्द्र उरांव, प्रदेश सचिव अनूप फ्रांसिस कुजूर और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। हजारों ग्रामीणों ने भी इसमें भाग लेकर समर्थन जताया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *