FIR against language agitator- भाषा आंदोलनकारी अंगद नायक के शव के साथ प्रदर्शन करने वाले नेताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
Ranchi:- राजधानी राँची के बहु बाजार चौक पर शव के साथ प्रदर्शन करने वाले नेताओं के विरुद्ध चुटिया थाना में गैर जमानतीय प्राथमिकी दर्ज हुई है। इनमें छह के विरुद्ध नामजद व 1000 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जिनके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उनमें देवेंद्र महतो, तीर्थ नाथ आकाश,देव महतो,प्रदीप महतो,सुनील महतो और प्रेम कुमार महतो शामिल है। इनके विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने की भादवि की धारा 353 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी दारोगा जय प्रकाश दास ने दर्ज कराई है। आरोप है कि 9 फरवरी की शाम 7:20 बजे इन लोगो द्वारा बहु बाजार चौक के पास अंगद नायक के शव के साथ हजारों की संख्या में लोगो ने चौक जाम कर दिया गया था। इन्हें काफी समझाने की कोशिश की गई। लेकिन इन लोगो द्वारा विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न की गई। सड़क जाम होने की वजह से आम लोगो को आने जाने में काफी परेशानी हुई।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


