LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

सरायकेला की रीता सरदार ने खेलो-झारखंड में जीता स्वर्ण

सरायकेला-खरसावां

राजधानी रांची में आयोजित राज्य स्तरीय खेलो-झारखंड प्रतियोगिता में सरायकेला-खरसावां जिले का नाम रोशन हुआ है। कुचाई स्थित सरकारी +2 उच्च विद्यालय की छात्रा रीता सरदार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हाई जम्प (अंडर-19 गर्ल्स) वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

 

रीता के शानदार प्रदर्शन से जिले में हर्ष का माहौल है। जिला प्रशासन, सरायकेला-खरसावां ने रीता सरदार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रशासन ने कहा कि रीता की उपलब्धि जिले की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और भविष्य में वह राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगी, ऐसी उम्मीद है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *