मेहनत और जज्बा से कोलकाता के कारीगरों को मात दे रहे है गाँव के कारीगर
Saraikella:- ज़िला में बड़ी ही धूम धाम से सरस्वती पूजा मनाई जा रही है, हर साल की भाँति इस साल भी कई पंडाल सोशल मीडिया में सुर्ख़ियाँ बटोर रही है। कहीं बच्चों ने जुगाड़ से महीनों मेहनत से पंडाल तयार किया है तो कहीं बाहर के कारीगर द्वारा पंडाल निर्माण किया गया है।इस बीच छोटा गम्हारिया Happy Club की पंडाल काफ़ी सुर्ख़ियाँ बटोर रहे है।

दरअसल पंडाल का निर्माण रजनी टेंट हाउस, गूढ़ा द्वारा किया गया है। विवाह मंडप में इस्तेमाल होने वाली ट्रास से पंडाल का स्वरूप दिया गया है। आर्टिफीसियल फूलों से इस पंडाल को सजाया गया है। कम खर्च और शानदार सजावट की वजह से छेत्र में इस पंडाल की खूब चर्चा है।
टेंट हाउस के संचालक ने बताया कि सालों से छेत्र के बड़ा पंडालों का निर्माण कोलकाता के कारीगर करते आ रहे है, जिसमे मोटी खर्च आती है और कई एसे चीजें इस्तेमाल होती है जो प्रदूषण का कारण भी बनती है।

इसलिए मैंने गाँव के लड़कों को लेकर ट्रास से पंडाल बनाने के विकल्प ढूँढा और आज धीरे-धीरे लोग एसे पंडाल पसंद भी कर रहे है साथ ही मार्केट में काम भी मिल रहा है, और सबसे अहम बात छेत्र के बच्चों को रोज़गार प्राप्त हो रहा है। हम अपनी रेट को लेकर फ्लेक्सिबल है जिस रेट पर चाहिये उस मुताबिक़ हम पंडाल तयार कर देते है। रजनी टेंट से संपर्क सूत्र – 7488708416 है ।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


