CM representative Block inspection- सीएम प्रतिनिधि सनद आचार्य ने राजनगर प्रखंड व अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Rajnagar : शुक्रवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के प्रतिनिधि सनद आचार्य ने राजनगर प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया, इस दौरान उनके साथ राजनगर प्रखंड अध्यक्ष रामजीत उर्फ़ लालू हांसदा भी मौजूद रहे।
सनद ने सीओ सह प्रभारी बीडीओ हरीश चंद्र मुंडा से प्रखंड में चल रही सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देशों को सख्ती से पालन करने को कहा। सनद ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में निरीक्षण कर रहे हैं।

म्यूटेशन के लंबित मामलों को शीघ्र करे निष्पादन
आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य में म्यूटेशन के लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादन करने का अधिकारीयों को निर्देश दिया है। सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाएं जनता तक सीधे पहुंच रही है या नहीं हमलोग इसकी पड़ताल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन काफी अनुभवी हैं। वह गरीब गुरबों की आवश्यकताओं को भली भांति समझते हैं। इसलिए उनकी सोच है कि समय कम है, काम में तेजी लाना है। सनद ने यह भी हिदायत दी कि यदि कोई अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही या सुस्ती दिखती है, तो उन पर कार्रवाई भी की कराई जाएगी। इस दौरान व राजनगर में कल्याणकारी योजनाओं के कार्यों से संतुष्ट दिखे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


