BJPJamshedpurLatestNewsझारखण्डराजनीति

घाटशिला की जनता ने भरी हुंकार — बदलाव अब तय, भाजपा के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब

घाटशिला के दामपाड़ा स्थित गंधनिया हाट मैदान में आज आयोजित भाजपा की विशाल जनसभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। मैदान में जुटी भीड़ ने यह साफ कर दिया कि घाटशिला अब परिवर्तन के मूड में है और बदलाव केवल औपचारिकता भर रह गया है।

 

जनसभा को संबोधित करते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम, वीर सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू और भाजपा नेता अभय सिंह ने जनता को संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि झारखंड की मौजूदा सरकार ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और विकास कार्यों की रफ्तार को पूरी तरह रोक दिया है। जनता अब इस सरकार से तंग आ चुकी है और बदलाव चाहती है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो आदिवासी और मूलवासी हितों की सच्ची प्रतिनिधि है और घाटशिला के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनता से अपील की कि कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत हो सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *