women power fitness race organised-राजनगर में नेहरू युवा केंद्र ने नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का किया आयोजन
Saraikella/Rajnagar:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्य विभाग नेहरू युवा केंद्र संगठन सरायकेला के द्वारा राजनगर प्रखंड के स्वयंसेवक प्रहलाद महतो के द्वारा नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया। प्रहलाद महतो ने कहा कि महिलाएं परिवार और समुदाय को बेहतरी के लिए जी जान देती है, जबकि वे स्वयं की भलाई के लिए खुद को कम ही प्राथमिक देती हैं। नेहरू युवा केंद्र ने महिला में आत्मबल , फिटनेस की आवश्यकता एवं खुद के भविष्य को प्राथमिकता देने संबंधी जागरूकता लाने के लिए 500 मीटर की नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में एकेडमिक इंग्लिश स्कूल राजनगर के 50 छात्राओं ने भाग लिया । फिटनेस दौड़ में तीन छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार फूलमती मुर्मू , द्वितीय पुरस्कार रायमनी हेंब्रम , तृतीय पुरस्कार सोनाली प्रधान। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के प्रहलाद महतो , संगीता महतो, श्री निवास कुमार सोय , सीता हेंब्रम सभी ने मिलकर अव्वल प्रतिभागियों को गंजी , ट्रॉफी एवं टोपी देकर सम्मानित किया गया।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


