Newsझारखण्डसरायकेला

उमेश अध्यक्ष एवं सचिव बने सतिश हांसदा

 

ईचागढ़ : कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के कुकड़ू हाट मैदान में संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडिल अनुमंडल का एक बैठक अजीत सिंह मुण्डा की अध्यक्षता में हुई। वहीं श्यामल मार्डी ने कहा कि आज आदिवासी खतरे में है। केंद्र और राज्य सरकार हमें छलने का काम कर रहे हैं। हमारी हासा,भाषा ,जल जंगल जमीन पर खतरा मंडरा रहा है, हमें एक होकर अपनी अस्तित्व व अस्मिता को बचाने का लड़ाईं लड़ना होगा।बैठक में कुकड़ू प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से उमेश सिंह मुण्डा को अध्यक्ष,सतीश‌ हांसदा को सचिव, मनोरंजन सिंह को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया। कार्यकारी सदस्य के रूप में कर्ण मुर्मू, नारायण हांसदा,संजीत टुडु, रवि,नरेश सिंह मुण्डा का चयन किया गया। मौके पर टुंपा हांसदा,रघु सिंह पातर, भृगु सिंह पातर,मकर बास्के, पशुपति सिंह, बुद्धेश्वर टुडु, श्यामल मार्डी आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *