चांडिल गोलचक्कर स्थित खुदीराम बोस चौक में “देश के पुष्प” शहीद खुदीराम बोस जयंती सम्मानपूर्वक मनाया गया।
03 दिसंबर 2025, को खुदीराम बोस स्मारक समिति, चांडिल के बैनर तले चांडिल गोलचक्कर स्थित खुदीराम बोस चौक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद खुदीराम बोस के तस्वीर पर माल्यार्पण समिति के संरक्षक ज्योति लाल माहली, अध्यक्ष मनोज वर्मा जी, आशुदेव महतो ने संयुक्त रूप से किया।


संरक्षक ज्योतिलाल महाली जी ने कहा खुदीराम बोस के विचार, आदर्श को सभी के बीच ले जाने के साथ-साथ प्रशासन ने जो खुदीराम बोस के मुर्ती 2019 से जप्त करके रखी है, उसको यथाशीघ्र इस चौक में लगाने का काम करें।
साथ ही अध्यक्ष- मनोज वर्मा ने कहा हम सभी को जागना होगा और इस कमेटी को मजबूत करते हुए खुदीराम बोस के बताए हुए रास्ते पर चलना होगा।

वही कमेटी के सचिव आशुदेव महतो ने कहा आज भी समाज में चल रहे अन्याय, अत्याचार को अपसंस्कृति, भेदभाव को उखाड़ फेंकते हुए एक नया समाज बनाने का काम हम सभी के लिए एक दायित्व है।
इस कार्यक्रम में युधिष्ठिर प्रमाणिक, नित्यानंद लायक, अजय प्रमाणिक, फाल्गुनी कुमार, राजेश कुमार, मनोज वर्मा, सृष्टिधर महतो, आशुदेव महतो आदि उपस्थित थे।


