Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,दुकान से चोरी हुए सरसों तेल व चावल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार  

 

राजनगर में एक किराना दुकान से चोरी के एक मामले में राजनगर थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार आवेदक आलोक कुमार महतो की दुकान से 5 लीटर वाले दो गैलन सरसो तेल समेत कुल 15,940 रुपये मूल्य का सामान चोरी हो गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई।

पुलिस ने छापेमारी कर गुलू कालिंदी, रविन्द्र कुजूर और रवि उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी सरायकेला जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं।

छापेमारी में पुलिस ने चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है।

फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस की इस कारवाई से इलाके में राहत का माहौल है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *