तिरूलडीह उप स्वास्थ्य केन्द्र में हुआ महिला बंध्याकरण शिविर
सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केन्द्र तिरूलडीह में महिला बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईचागढ़ व वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर के संयुक्त तत्वावधान में एट दिवसीय महिला बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया।

उप स्वास्थ्य केन्द्र तिरूलडीह में तह चौथा शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुदुर ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षित महिला बंध्याकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बंध्याकरण शिविर का आयोजन कर बंध्याकरण किया जा रहा है। जनसंख्या नियंत्रण अभियान को ओर अधिक कारगर ढंग से हर परिवार परिवार नियोजन को अपनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में 44 महिलाओं ने अपना बंध्याकरण करायी । शिविर में लाइन लगाकर महिलाओं ने अपना नामांकन कराया। नामांकन के बाद चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच, सुगर जांच आदि प्रक्रिया के बाद ओटी में आपरेशन हेतु ले जाया गया। डाक्टर दीपाक्षी प्रियदर्शी व वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर के डाक्टर विजेन्द्र कुमार महतो व चिकित्सकों का टीम द्वारा 44 महिलाओं का सफल बंध्याकरण आपरेशन किया गया।
वहीं सीएससी ईचागढ़ के प्रबंधक रौशन कुमार झां ने जानकारी देते हुए बताया कि तिरूलडीह उप स्वास्थ्य केन्द्र में यह चौथा एकदिवसीय महिला बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग काफी जागरूक है। पूर्व के शिविर में और आज के शिविर में महिलाओं का उपस्थिति बहुत ही अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि मेडिकल फीट कुल 44 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। उन्होंने कहा कि शिविर सफल रहा। आगे भी इस तरह का बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से महिलाओं का बंध्याकरण के प्रति रूझान देखा जा रहा है, उससे प्रतित होता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह का शिविर का सुविधा आगे भी उपलब्ध कराए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संख्या नहीं देखा जाता है, वल्कि अच्छा सुविधा उपलब्ध कराकर सफल बंध्याकरण को प्राथमिकता दिया जाता है।
मौके पर ए एन एम ज्योति रंजना सहित कई चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


