JamshedpurNewsझारखण्ड

टाटानगर में लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र में आग पर बचाव प्रशिक्षण आयोजित

 

जमशेदपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): टाटानगर इलेक्ट्रिक लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र में सिविल डिफेंस टीम द्वारा लोको पायलट प्रशिक्षणार्थियों के लिए विशेष बचाव एवं राहत प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान आग लगने की स्थिति में घायल एवं फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की तकनीक सिखाई गई।

 

सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से क्लासरूम में आग लगने पर भगदड़ की स्थिति में घायलों की संख्या बढ़ सकती है। प्रशिक्षण में चार प्रकार के घायल जैसे कि अति आवश्यक चिकित्सा, आवश्यक चिकित्सा, मामूली चोट और मृत व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए रेस्क्यू तकनीक सिखाई गई। इसमें स्टॉप, ड्रॉप और रोल मैथड, ब्लैंकेट ड्रैग, टो ड्रैग और बोलाइन ड्रैग जैसी बचाव पद्धतियों का अभ्यास कराया गया।

प्रशिक्षण में फायर संयंत्र का उपयोग, सीपीआर, बैंडेजिंग और मैनमेड स्ट्रेचर के माध्यम से घायल व्यक्तियों को निकालने की विधि भी दिखायी गई। प्रशिक्षण केंद्र के प्रांगण में लोको पायलटों ने प्रशिक्षकों द्वारा दी गई तकनीकों का जीवंत अभ्यास किया और सिविल डिफेंस की बचाव कला की सराहना की।

इस कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न स्थानों से कुल 150 लोको पायलट प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारी और लिपिक गण भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *