EntertainmentJamshedpurLatestNewsNews postओडिशाझारखण्डपश्चिम बंगालमनोरंजनसरायकेला

जमशेदपुर में भव्य डहरे टुसू कार्यक्रम का आयोजन

जमशेदपुर,:- जमशेदपुर में रविवार को भव्य डहरे टुसू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आदिवासी-मूलवासी समाज के हजारों लोग अपनी सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का परिचय देते हुए शामिल हुए।

 

झारखंड की लोक कला की छटा बिखरी

कार्यक्रम में झारखंड की लोक कला, नृत्य और संगीत की छटा बिखरी, जिसमें रांची ,बोकारो, धनबाद, चांडिल,आदित्यपुर, दिंदली बस्ती, रपचा, कांड्रा, सरायकेला, राजनगर, डिमना, बोड़ाम, पटमदा, कटिंग, मनोहरपुर, चांडिल, मुसाबनी, कोकपाड़ा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका और अन्य क्षेत्रों से आये कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

पारंपरिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

काराम नाच, घोड़ा नाच और बुलबुली नाच जैसी पारंपरिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू कराया। मांदर और नगाड़े की गूंज से पूरी लौहनगरी सांस्कृतिक माहौल में डूब गयी।

दो भव्य शोभायात्राओं ने आयोजन को विशेष बनाया

डहरे टुसू पर्व के अंतर्गत निकाली गयी दो भव्य शोभायात्राओं ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया। पहली शोभायात्रा मानगो डिमना चौक से साकची आम बागान तक और दूसरी गम्हरिया-आदित्यपुर से बिष्टुपुर होते हुए साकची आम बागान तक निकाली गयी। इन शोभायात्राओं में लगभग एक लाख आदिवासी-मूलवासी समाज के लोग शामिल हुए।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *